National Symbols Of India In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share on

National symbols of india in hindi: राष्ट्रीय प्रतीक किसी भी देश की संस्कृति का हिस्सा होते हैं जो उसे विरासत में मिले होते हैं तथा राष्ट्रीय प्रतीक के कारण उस देश की अपनी एक अलग पहचान होती है तो आइए इस लेख पर हम अपने भारत देश की प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक तथा उन्हें संविधान में कब राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर अपनाया गया इन सब बातों को विस्तार से जानते हैं सबसे पहले जान लेते हैं कि

National Symbols Of India In Hindi
National Symbols Of India In Hindi

National Symbols Of India in hindi

  1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज        – तिरंगा
  2. भारत का राष्ट्रीय गान         – जन-गण-मन
  3. भारत का राष्ट्रीय गीत         – वन्दे मातरम 
  4. भारत का राष्ट्रीय दिवस      – स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस , महात्मा गाँधी जयंती   
  5. भारत का राष्ट्रीय पशु         – बाघ 
  6. भारत का राष्ट्रीय  विरासत पशु    – हाथी 
  7. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक     – अशोक स्तम्भ 
  8. भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरुष्कार  – भारत रत्न 
  9. भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर    – शक संवत 
  10. भारत का राष्ट्रीय पुष्प         – कमल  
  11. भारत का राष्ट्रीय मुद्रा        – रुपया 
  12. भारत की राष्ट्रीय मिठाई     -जलेबी 
  13. भारत की राष्ट्रीय लिपि       – देवनागरी 
  14. भारत का राष्ट्रीय भोजन     – खिचड़ी 
  15. भारत का राष्ट्रीय नदी       – गंगा 
  16. भारत का राष्ट्रीय राजधानी   – नई दिल्ली 
  17. भारत की राष्ट्रीय जलचर     – डाल्फिन ( गंगा )
  18. भारत के राष्ट्रपिता       – महात्मा गाँधी 
  19. भारत का राष्ट्रीय खेल      -हॉकी  
  20. भारत का राष्ट्रीय फल       – आम
  21. भारत का राष्ट्रीय पक्षी       – मोर 
  22. भारत का राष्ट्रीय पेड़        – बरगद

राष्ट्रीय प्रतीकों को संविधान द्वारा कब अंगीकृत किया गया-

National Symbols Of India In Hindi: भारत की राष्ट्रीय प्रतीकों को तो हम जान चुके हैं कि कौन-कौन से हैं| लेकिन प्रतीकों को संविधान द्वारा किस अनुच्छेद में तथा कब अंगीकृत किया गया और कहां से लिया गया और क्या प्रेरणा मिलती है आइए कुछ राष्ट्रीय प्रतीकों को जानते हैं विस्तार से – 

भारत का राष्ट्रीय ध्वज 

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा को अपनाया गया जिसमें केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की 3 क्षैतिज  पटिया हैं तथा सफेद रंग की पट्टी में नीले रंग की  24 तिल्लियों वाला  एक चक्र है जो कि अशोक के सारनाथ स्तंभ से लिया गया है| 

National Symbols Of India In Hindi: तिरंगे का हर रंग का अपना एक महत्व है  केसर केसरिया रंग यानी  भगवा रंग  – बैराग ,त्याग बलिदान का प्रतीक है , श्वेत रंग प्रकाश और शांति का प्रतीक है, तथा हरा रंग प्रकृति से संबंध रखता है जो कि  खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक है तथा ध्वज के बीच में स्थित 24 तिलिया प्रगति एवं जीवन का प्रतीक  है| भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा खादी के कपड़े का बना होता है| 

भारत का राष्ट्र गान 

National Symbols Of India In Hindi: गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा बांग्ला भाषा में रचित जन-गण-मन अधिनायक … के हिंदी संस्करण को 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गान के रूप में स्वीकार किया गया|  इसे पहली बार 27 दिसंबर सन 1911 को कांग्रेस  के  कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था राष्ट्रगान को गाने मे लगभग 52 सेकंड का समय लगता है |

भारत का राष्ट्रीय गीत

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित उपन्यास आनंदमठ से भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लिया गया है, इसे संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को अंगीकृत किया गया|

भारत का राष्ट्रीय दिवस 

National Symbols Of India In Hindi: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था अतः 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है|  26 जनवरी 1950 में भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था अतः इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में हर वर्ष मनाते हैं,  2 अक्टूबर 1869 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था जिसे हम हर वर्ष अहिंसा दिवस या महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं | 

भारत का राष्ट्रीय पशु 

National Symbols Of India In Hindi: शेर को जंगल का राजा माना जाता है और इसी आधार पर भारत का राष्ट्रीय पशु शेर को घोषित किया गया था लेकिन बाघों की संख्या दुनिया भर में लगातार कम हो रही थी और भारत में भी इनका शिकार हो रहा था तो भारत में बाघ को शिकार से बचाने तथा हमको संरक्षित करने के लिए 1973 में भारत सरकार द्वारा प्रोजेक्ट टाइगर की योजना शुरू की गई जिसके अंतर्गत भारत सरकार ने बाघ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया राष्ट्रीय पशु घोषित किया और इस प्रकार अप्रैल 1973 से भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ ( Tiger ) है| 

भारत का राष्ट्रीय  विरासत पशु   

अक्टूबर 2010 में हाथी को भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया गया यह शाकाहारी जीव होता है जो कि घने जंगलों से लेकर सवाना के खुले घास के मैदानों तक में पाया जाता है हाथी की त्वचा 1 इंच तक मोटी होती है | 

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक   

भारत का राज्य चिन्ह सारनाथ स्थित अशोक के स्तंभ की अनुकृति है जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है स्तंभ में शीर्ष पर है जो एक दूसरे की और पीठ किये  हुए हैं इसके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी चौकड़ी भरता हुआ, एक घोड़ा,  एक सांड तथा एक सिंह की पूरी हुई मूर्तियां है | इस के बीचो बीच में एक चक्र बना हुआ है, एक ही पत्थर को काटकर बनाए गए इस सिंह के स्तंभ के ऊपर धर्मचक्र रखा हुआ है|
National Symbols Of India In Hindi: 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान ने इस चिन्ह को भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया इसमें तीन सिंह दिखाई देते हैं चौथा नहीं दिखाई देता है पट्टी के मध्य में उभरी हुई नक्काशी में चक्र है जिसके दाएं और अपेक्षा और बाएं और घोड़ा है दाएं बाएं छोरों पर अनेक शब्दों के किनारे हैं आधार का पद में छोड़ दिया गया फलक के नीचे “सत्यमेव जयते” देवनागरी लिपि में अंकित है, जिसे मुंडकोपनिषद से लिया गया है| 

भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरुष्कार

National Symbols Of India In Hindi: भारत में कई केटेगरी में अलग-अलग प्रकार के राष्ट्रीय अवार्ड दिए जाते हैं लेकिन भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार भारत रत्न है जिसे भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार कहा जाता है| 

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर 

22 मार्च 1957 को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में शक संवत कैलेंडर के रूप में स्वीकृत किया गया इसका पहला दिन 22 मार्च को या अधिवर्ष में 21 मार्च को पड़ता है| 

भारत का राष्ट्रीय पुष्प     

कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है इसका भारत की संस्कृति तथा पौराणिक साहित्य में एक महत्वपूर्ण स्थान है भारत में विभिन्न स्थानों पर पूजा में इसका बहुत प्रयोग किया जाता है| 

भारत का राष्ट्रीय मुद्रा    

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया है जिस का प्रतीक चिन्ह देवनागरी लिपि के ‘र’ और रोमन लिपि के R  को मिलाकर बनाया गया है, जिससे भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को अपनाया था| 

भारत की राष्ट्रीय लिपि   

भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है अतः भारत की हिंदी को एक अधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है जिसे ‘देवनागरी’ लिपि में लिखा जाता है| 

भारत का राष्ट्रीय नदी 

National Symbols Of India In Hindi: गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है जो पहाड़ों घाटियों  में मैदानों पर 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती है इसका और गंगोत्री हिमनद से होता है जहां से भागीरथी के नाम से जाना जाता है|  गंगा का समतल मैदान विश्व की सबसे उपजाऊ मैदानों में से एक है, जिसका विस्तार लगभग 1,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर है|  गंगा नदी को भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है| 

भारत की राष्ट्रीय जलचर 

National Symbols Of India In Hindi: तेजी से विलुप्त हो रही गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन को 5 अक्टूबर 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया यह भारत में गहन संकटग्रस्त प्रजातियों के तहत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची -1 में शामिल है प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को हम डॉल्फिन दिवस मनाते हैं| 

भारत का राष्ट्रीय खेल

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है 1928 से 1956 तक भारत के लिए एक सुनहरा समय था जब भारत के पास हॉकी का जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जैसा खिलाड़ी भारत के पास था और भारत में ओलंपिक में लगातार  जीतों  के साथ आठ ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे| 

भारत का राष्ट्रीय फल

आम भारत का राष्ट्रीय फल है उष्णकटिबंधीय देशों में आम की खेती बहुत ही ज्यादा मात्रा में की जाती है और भारत में भी आम की खेती बहुत अधिक मात्रा में की जाती है,  भारत में आम लोगों  के बीच में बहुत ही लोकप्रिय फल भी है तथा इसका अपना ऐतिहासिक महत्व है बहुत से विदेशियों ने भारत के आम को खाया तथा इसकी सराहना की है जैसे एलेग्जेंडर एवं चीनी यात्री ह्वेनसांग| 

भारत का राष्ट्रीय पक्षी

भारतीय मयूर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया|  हंस के आकार के इस रंग-बिरंगे पक्षी को गर्दन की गर्दन लंबी, आंख के नीचे सफेद निशान और सिर पर पंखे के आकार की एक कली होती है,  तथा इसके पंख बहुत ही रंग बिरंगी और बड़े होते हैं | और इसकी खास बात यह है कि यह पूरी तरह से भारतीय संस्कृति की परंपरा का हिस्सा था | मोर को शिष्टता  और सुंदरता का प्रतीक भी माना जाता है और साथ ही  पूरे देश में पाया जाता है इस कारण से मोर को राष्ट्रीय पक्षी भी चुना गया| 

भारत का राष्ट्रीय पेड़

भारतीय बरगद यानी कि वट वृक्ष को भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कहा जाता है|  राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में अंगीकृत किया गया जिसकी शाखाएं बड़े क्षेत्र में जोड़ों की तरह प्रति रोहित की जाती हैं पेड़ की डालियों पुणे लाइट एवं डालियों को जन्म देती है अपनी किसी विशिष्ट गुण के कारण इस पेड़ को अविनाशी पेड़ भी कहा जाता है | 

National Symbols Of India In Hindi: उपरोक्त प्रतीक हमारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं जो कि हमारे देश की पहचान तथा संस्कृति का हिस्सा है और इससे संबंधित क्वेश्चन हमेशा एग्जाम्स में पूछे ही जाते हैं उम्मीद है आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा सदा आप और भी किस प्रकार के लिए चाहते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताइए और साथ ही अपनी राय जरूर दीजिए,  धन्यवाद!

Read Also – Important Days in Hindi 2024

Share on

Leave a comment