दिल्ली के पर्यटन स्थल – भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए पर्यटन स्थल की संख्या 50 से भी अधिक है,दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय पर्यटन स्थल – दिल्ली का लाल किला, इंडिया गेट, भारत की संसद, नेशनल म्यूजियम, राजघाट ,चांदनी चौक, अक्षरधाम मंदिर, लोटस मंदिर कुतुब मीनार आदि प्रमुख हैं |

दिल्ली दिलवालों की नगरी है यहां पर सैलानियों के लिए ऐतिहासिक स्मारक, शानदार हरे-भरे पार्क के साथ-साथ स्वादिष्ट खाना भी मिलता है | सभी सुविधाओं से युक्त दिल्ली में पर्यटन स्थलों की अच्छी खासी संख्या है यहां के दर्शनीय पर्यटन ‘स्थलों में विदेशी नागरिक भी बहुत संख्या में आते है |
इस पोस्ट में हमने आपको दिल्ली में घूमने के लिए 50 से भी अधिक आकर्षक पर्यटक स्थल के नाम बताए हुए हैं साथ ही उनका संक्षिप्त विवरण भी दिया है इसके अलावा आपको दिल्ली में ठहरने के लिए सस्ती जगहों के नाम भी आपको बताएं है इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़िए|
दिल्ली का इतिहास
दिल्ली को महाभारत काल में इंद्रप्रस्थ कहा जाता था, दिल्ली शहर को करीब 3000 वर्ष पुराना माना जाता है। दिल्ली को दिल्ली खाने का प्रचलन 19वीं सदी में शुरू हुआ, दिल्ली में समय-समय पर कई राजवंश ऑन ने शासन किया जिनके द्वारा बनाए गए स्मारक आज भी है दिल्ली को 1911 में पहली बार राजधानी का दर्जा मिला जब अंग्रेजों ने अपनी राजधानी कोलकाता से हटकर दिल्ली में को बनाया।
दिल्ली के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के नाम-
लाल किला | इंडिया गेट |
राष्ट्रपति भवन | कुतुब मीनार |
अक्षरधाम मंदिर | हुमायूं का मकबरा |
इस्कॉन मंदिर | छतरपुर मंदिर |
नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट दिल्ली | अक्षरधाम मंदिर |
लोटस मंदिर | नेशनल रेल म्यूजियम |
जामा मस्जिद | जंतर मंतर |
पुराना किला | बांग्ला साहिब |
राजघाट | नेहरू तारामंडल |
हौज खास किला | ओखला बर्ड सैंक्चुअरी |
अग्रसेन बावली | नेहरू पार्क |
क्राफ्ट म्यूजियम | चांदनी चौक |
सरोजिनी नगर | दिल्ली हाट |
नेशनल म्यूजियम | खान मार्केट |
करोल बाग | पहाड़गंज |
लक्ष्मी नारायण मंदिर | सफदरगंज का मकबरा |
फिरोज शाह कोटला | प्रगति मैदान |
निजामुद्दीन दरगाह | इंडिया गेट हैबिटेट |
सेंटर राष्ट्रीय उद्यान स्मारक | बाराखंबा टॉन्ब स्मारक |
मौठ मस्जिद | महरौली आर्कियोलॉजी पार्क |
वेस्टर्न तो वंडर पार्क | जमाली कमाली |
नेशनल जूलॉजिकल पार्क | संसद भवन |
कनॉट प्लेस | सलीमगढ़ का किला |
कैथारॉइड गिरजाघर | एडवेंचर आईसलैंड |
सिटी फॉरेस्ट | बुद्ध जयंती पार्क |
दिल्ली में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल-
लाल किला
दिल्ली की पहचान दिल्ली के लाल किले से होती है भारत की आजादी का प्रतीक “दिल्ली लाल किला” एक ऐतिहासिक स्मारक है। इसका निर्माण मुगल काल में लगभग 400 वर्ष पूर्व हुआ था। दिल्ली के पर्यटन स्थल में सबसे प्रसिद्ध दिल्ली का लाल किला है|

इस किले की सुंदर लाल दीवार और इसकी अद्भुत वास्तु कला को देखने दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। इसके लिए को इतने अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है और इस पर कारीगरी की गई है कि इसकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं पता है।
- निर्माण – इसका निर्माण शाहजहां ने सन 1638 से 1648 के मध्य करवाया था|
- अच्छा समय – लाल किला घूमने का सबसे अच्छा समय शाम के वक्त होता है।
- आकर्षण – लाल किले में शाम के वक्त होने वाला लाइट शो और साउंड शो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
- खुलने का समय- सुबह 7 बजे को 6 बजे तक|
- अवकाश – सोमवार।
- लोकेशन – पुरानी दिल्ली।
- टिकट प्राइस – भारतीय नागरिकों में 15 वर्ष तक के लिए फ्री और अधिक उम्र वालों को लिए ₹ 35 विदेशी नागरिकों को ₹ 550 है|
इंडिया गेट
दिल्ली में बना इंडिया गेट द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में बनाया गया था यह एक युद्ध स्मारक है।

दिल्ली में इंडिया गेट घूमने के लिए एक बहुत ही प्रसिद्ध दर्शनीय पर्यटन स्थल है | इंडिया गेट में उन शहीदों के नाम लिखे हुए हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए थे इंडिया गेट में एक अमर जवान ज्योति भी है जो कि हमेशा जलती रहती है चाहे कितना भी आंधी तूफान आए लेकिन यह दिन-रात बराबर जलती रहती है | यहाँ का शांत वातावरण इसे दिल्ली में घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह बनाता है|
- निर्माण – इंडिया गेट का निर्माण एडविन लुटियंस ने 1931 में करवाया था|
- प्रवेश शुल्क – यहाँ घूमना सभी के लिए निशुल्क है |
- समय – इंडिया गेट दर्शको के लिए हमेशा खुला रहता है |
कुतुब मीनार
कुतुब मीनार दिल्ली की ऐतिहासिक ऊँची इमारतों में से एक है, इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत की सूचि में शामिल किया गया है|

दिल्ली की कुतुब मीनार की ख्याति पूरी दुनिया में है जिसके कारण यहाँ हर वर्ष लाखों पर्यटक यहाँ आते हैं | इसके पास ही आपको एक लोह स्तंभ धरती में गड़ा हुआ है जिसे गरुड़ स्तंभ कहते हैं इस गरुड़ स्तंभ की विशेषता यह है कि यह आज कई हजार वर्षों से इसी प्रकार ही धरती पर गड़ा हुआ है लेकिन आज भी इसमें एक भी जंग नहीं लगी है| जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान होते हैं| यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्धऔर लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है यहां का खाली मैदान और शांत वातावरण इससे पिकनिक के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है|
- निर्माण – इसका निर्माण क़ुतुब-उद-दीन-ऐबक ने 1193 में करवाया था |
- वास्तुकला – इसका निर्माण ईरानी वास्तुकला में हुआ है |
- खुलने का समय – यह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
- अवकाश – सोमवार को कुतुबमीनार पर्यटकों के लिए बंद रहती है।
- टिकिट – कुतुब मीनार देखने के लिए भारतीय नागरिकों को ₹30 तथा विदेशी नागरिकों को ₹500 की टिकट लेनी होती है|
राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति रहते हैं , ये दुनिया के किसी भी राष्ट्रपति के निवास स्थान में सबसे बड़ा निवास स्थान है , इसमें 340 कमरे बने हुए |

दिल्ली के रायसीना हिल्स में स्थित भारत का राष्ट्रपति भवन बहुत ही भव्य और विशाल इमारत है | इसमें 340 कमरे हैं , जिनका निर्माण 26000 मजदूरों द्वारा किया गया था | राष्ट्रपति भवन में लगे पत्थर राजस्थान से लाय गए थे | इसकी सुंदर भारतीय और यूरोपियन वास्तुकला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है | यहाँ घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंक करनी होती है |
- राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है|
- बुकिंग के समय ही आपके घूमने का दिन और समय निर्धारित होता है|
- राष्ट्रपति भवन का निर्माण 1912 में किया गया था|
- इस भवन के वास्तुकार प्रसिद्ध आर्किटेक्ट सर एडमिन लुटियंस हैं|
जंतर मंतर
दिल्ली में जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है, जहां पर प्राचीन काल में समय की गणना, मौसम की जानकारी तथा ग्रहों की गति नापने का कार्य किया जाता था|
यहां पर ग्रहों की गति मापने के यंत्र रखे हुए हैं यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है साथ ही दिल्ली में बना जंतर मंतर भारत की उन्नत खगोल शास्त्र को दर्शाता है यह दिल्ली में घूमने की सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। दिल्ली की इस विशाल वेधशाला में सम्राट यंत्र,राम यंत्र, मिश्र यन्त्र और जयप्रकाश यंत्र रखे हुए हैं|
- निर्माण – इसका निर्माण1724 में जयपुर के महाराज जय सिंह द्बितीय ने करवाया था
- प्रवेश शुल्क – यहां का प्रवेश शुल्क ₹ 25 है
- खुलने का समय – दिल्ली की जंतर मंतर सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक सभी पर्यटकों के लिए खुली रहती है|
- विशेष – यह देश की पांच वेधशालाओ में से एक है |
- लोकेशन – कनॉट प्लेस के पास दिल्ली|
नोट - दिल्ली के पर्यटन स्थल के नाम साथ दिया गया समय तथा टिकट का मूल्य समय -समय पर परिवर्तित होता रहता है
अक्षरधाम मंदिर
दिल्ली में बना अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। इसकी भव्यता के कारण यहाँ हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है|

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में घूमने के लिए एक बेहतरीन धार्मिक दर्शनीय स्थल है, यह आधुनिक हिन्दू मंदिर शैली को दर्शाता हुआ एक सांस्कृतिक पर्यटन स्थल है | यहां पर घूमने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं आते हैं| इस मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक शो और शाम को होने वाला वैदिक वाटर शो यहां का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है | यदि आप दिल्ली जाते हैं और अक्षरधाम मंदिर नहीं घूमते तो समझिए आपने यात्रा अधूरी की है।
यह मंदिर 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर है| इस अक्षर धाम मंदिर को 26 दिसम्बर 2007 को यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया।
- निर्माण – इस मंदिर का निर्माण स्वामीनारायण संस्था ने 6 नवंबर 2005 में करवाया था|
- प्रवेश शुल्क – इस मंदिर में देखने का कोई शुल्क नहीं है
- समय – सुबह 9:30 से शाम के 6:30 तक आप जा सकते हैं|
लोटस मंदिर
दिल्ली में बना लोटस मंदिर ईरानी धर्म संस्थापक बहाउल्लाह के अनुयायी का एक उपासना स्थल है, इस मंदिर में प्रतिदिन देश विदेश से 8 से 10 हजार पर्यटक आते हैं|

लोटस मंदिर में किसी भी देवी देवता की मूर्ति नहीं है यहां पर सभी संप्रदाय के लोग प्रार्थना करने आते हैं यहाँ पर हर घंटे 5 मिनट के लिए प्रार्थना होती है | जिसमें सभी संप्रदाय के लोग भाग लेते हैं | इसका सुंदर और शांत वातावरण, इसका विशाल मैदान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, ये दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है|
- यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से बीसवें में स्थान पर है|
- इसकी कुल संपत्ति लगभग 3000 करोड रुपए की है|
- कमल के आकार का बना होने के कारण इस मंदिर को लोटस मंदिर कहा जाता है |
- इसे 20वीं सदी का ताजमहल भी कहा जाता है|
- इस मंदिर के वास्तुकार फ़रीबर्ज़ सहबा है |
- निर्माण – इसका निर्माण बहा उल्लाह सन 1986 में करवाया था ये बहाई धर्म के संस्थापक है|
- इसके मध्य एक हॉल है जिसमे 2500 लोग एक साथ बैठ सकते है |
- यह दुनिया की सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है |
- लोकेशन – नेहरू प्लेस दिल्ली
- समय – गर्मी में सुबह 9 से 7 , सर्दियों में 9 से 5 बजे तक |
राष्ट्रीय संग्रहालय
यह भारत का राष्ट्रीय संग्रहालय है यहां पर सभी प्रकार की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक कलाकृतियां रखी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है|
राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है| राष्ट्रीय संग्रहालय भारत की बहु सांस्कृतिक संस्कृति को दर्शाता है यहां पर आपको वैदिक सभ्यता से लेकर वर्तमान समय तक के महत्वपूर्ण समान तथा राजाओं के अस्त्र – शस्त्र, कलाकृतियां और लड़कियों की नक्काशी, वाद्य यंत्र तथा बहुत सी प्राचीन मूर्तियां देखने को मिलती हैं | इसके अलावा यदि आप भारत के इतिहास को जानना चाहते हैं तो भारत का राष्ट्रीय संग्रहालय इसके लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है| यहां पर गौतम बुद्ध की अस्थि, नटराज की मूर्ति प्रमुख आकर्षणों में से है|
- निर्माण – राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली को गणेश भीखाजी देवोलीकर ने 5 अगस्त 1949 को बनवाया था
- अवकाश – राष्ट्रीय संग्रहालय में सोमवार को अवकाश रहता है
- प्रवेश शुल्क – भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क ₹20 तथा विदेशी नागरिकों के लिए ₹650 है
- यहाँ दुनिया के सबसे ज्यादा लघु चित्रों का संग्रह है|
- लोकेशन – जनपथ रोड , केंद्रीय सचिवालय – नई दिल्ली|
प्रगति मैदान
दिल्ली में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से प्रगति मैदान एक है| 150 एकड़ एरिया में फैले इस पर्यटन स्थल को प्रदर्शनी स्थल के नाम से जाना जाता है|दिल्ली के पर्यटन स्थल में से एक है |

प्रगति मैदान दिल्ली का सबसे ज्यादा पर्यटक वाला एरिया है यहां पर 16 हाल बने हुए हैं जहां सबसे अधिक प्रदर्शनियां आयोजित की जाती है | हर वर्ष नवंबर महीने में में यहां विश्व व्यापार मेले का आयोजन किया जाता है|
- प्रगति मैदान के करीब राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र है यह दुनिया के सबसे बड़े विज्ञान केन्द्रो में से एक है|
- प्रगति मैदान के करीब ही राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय है|
- समय – यह प्रदर्शनियों के प्रदर्शित होने के समय की ऊपर निर्भर करता है, इसका कोई निश्चित समय नहीं होता है |
- लोकेशन – पुराने किले के पास|
इस्कॉन मंदिर
इंटरनेशनल सोसाइटी का कृष्णा कॉन्शसनेस के द्वारा निर्मित इस्कॉन मंदिर दिल्ली धार्मिक पर्यटन स्थल है|

दिल्ली के कुछ फेमस धार्मिक पर्यटन स्थलों में से इस्कॉन मंदिर एक है| यहां पर पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी होती है, इस मंदिर में हिंदू धर्म के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| यहां का भक्ति में वातावरण मन को शांति और सुकून देता है दिल्ली में घूमने की जगह में से यह एक बहुत ही भव्य, सुंदर, शांत और मनोरम वातावरण से युक्त धार्मिक दर्शनीय पर्यटन स्थल है|
- निर्माण – दिल्ली के इस्कॉन मंदिर का निर्माण इंटरनेशनल सोसाइटी का कृष्णा कॉन्शसनेस ने करवाया था |
- समय – यह सुबह 4:30 से 8:30 तक दर्शकों के लिए खुला रहता है|
- लोकेशन – दिल्ली में तीन अलग-अलग लोकेशन पर तीन अलग-अलग इस्कॉन मंदिर है – इस्कॉन टेंपल नई दिल्ली, इस्कॉन मंदिर पंजाबी बाग, इस्कॉन टेंपल द्वारका दिल्ली।
- प्रवेश शुल्क – निःशुल्क है।
नेहरू तारा मंडल
दिल्ली की तीन मूर्ति भवन में बना नेहरू तारामंडल वह जगह है जहां आप ब्रह्मांड से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं या हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शो होते हैं।

नेहरू तारामंडल बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है तारामंडल में आप ग्रहण उपग्रह सितारों और ब्रह्मांड से जुड़ी बहुत प्रकार की जानकारी को शो के माध्यम से दिखाया जाता है यह दिल्ली में घूमने के लिए एक बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है।
- यह कभी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निवास स्थान था|
- समय – सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक खुला रहता है|
- अवकाश – यह सोमवार को बंद रहता है |
- टिकट दर – तारामंडल में प्रत्येक व्यक्ति को ₹50 का टिकट एवं 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के लिए ₹20 का है स्कूली छात्रों को भी ₹20 का ही टिकट है|
- प्रतिदिन 4 शो आयोजित किए जाते हैं|
- सीट व्यवस्था – एक साथ एक शो में 270 व्यक्ति एक साथ बैठ कर देख सकते हैं|
- लोकेशन – त्रिमूर्ति भवन त्रिमूर्ति मार्ग नई दिल्ली|
हुमायूं का मकबरा
अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात हुमायूँ का मकबरा भारत का पहला गार्डन युक्त मकबरा है| यह ऐतिहासिक स्मारक विश्व धरोहर सूची में सम्मलित है, साथ ही दिल्ली में घूमने के लिए प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है |

भारत में मुगल शासक हुमायूं का मकबरा करीब 450 साल पुराना है लेकिन इसकी सुंदरता आज भी बरकरार है| मुग़ल वास्तुकला में निर्मित इस मकबरे का निर्माण चारबाग शैली में किया गया है| यह भारत में मुग़ल वस्तु कला का प्रथम उदाहरण है दिल्ली में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हुमायूँ का मकबरा है |
- निर्माण – इसका निर्माण हुमायूं की विधवा बेगा बेगम ने सन 1562 से 1572 में करवाया था |
- समय – यहाँ आप सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक घूमने जा सकते है |
- प्रवेश शुल्क – भारतीय नागरिको के लिए प्रवेश शुल्क 35 रूपए है |
- इसके पास में कई और भी स्मारक हैं |
- लोकेशन – यह नई दिल्ली के पुराने किले के पास में निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा रोड के पास स्थित है।
छतरपुर मंदिर-
दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित छतरपुर मंदिर बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक पर्यटन स्थल है|

दिल्ली के दक्षिण भाग में स्थित छतरपुर मंदिर हिंदू धर्म के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है| यह दिल्ली के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिरों में से एक पर्यटन स्थल है | यहां का भक्तिमय में वातावरण मन अलग ही सुकून देता है|
- निर्माण – इसका निर्माण बाबा संत नागपाल ने 1970 में करवाया था|
- समय – यह सुबह 4:00 शिवरात्रि 11:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है |
- प्रवेश शुल्क – निशुल्क|
जामा मस्जिद
मुगल वास्तुकला में निर्मित यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है, साथ ही मुस्लिम धर्म के अनुयायी के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है |

इस मस्जिद का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया है| यहां एक साथ 25000 लोग आ सकते हैं | इस मस्जिद का प्रार्थना ग्रह बहुत ही सुंदर है|
- निर्माण – जामा मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने 1650 में करवाया था |
- समय – इसका समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है |
- प्रवेश शुल्क – निःशुल्क
- यहाँ ईद पर बहुत भीड़ उमड़ती है |
नेशनल रेल म्यूजियम
भारतीय रेल के क्रमिक विकास और उनकी ढेर सारी संरचनाओं को इस संग्रहालय में संरक्षित किया गया है| यह बच्चों के लिए दिल्ली का प्रसिद्ध दर्शनीय है |

भारत में रेल विकास के 140 वर्षो के क्रम को देखने तथा बच्चों के साथ दिल्ली में घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यहां पर पेट्रोल, डीजल और कोयले से चलने वाली ट्रेन रखी हुई है साथ ही बच्चों के लिए टॉय ट्रेन भी हैं यहां पर एक रेस्टोरेंट भी है जहां बहुत ही स्वादिष्ट खाना मिलता है|
- लोकेशन – दिल्ली के चाणक्यपुरी में |
- समय – सुबह 10 बजे से शाम 5 तक |
- प्रवेश शुल्क – व्यस्को के लिए 50 रूपए तथा 3 से 12 वर्ष के बच्चो के लिए 10 रूपए |
बांग्ला साहिब
दिल्ली में स्थित बंगला साहिब सिख समुदाय का धार्मिक स्थल और दिल्ली का प्रसिद्ध गुरु द्वारा है | यह दिल्ली में सिख समुदाय के अनुयायियों को घूमने के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है|

शहर के शोर गुल से अलग बांग्ला साहिब गुरुद्वारा बहुत शांत और सुंदर जगह है यहां अंदर का वातावरण बहुत ही ऊर्जावान होता है, यहाँ आ कर मन की बैचनी बिलकुल शांत हो जाती है | यह दिल्ली में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए उपयुक्त प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है |
- निर्माण – इसका निर्माण 1783 में सिख जनरल, सरदार भगेल सिंह द्वारा एक छोटे रूप में किया था |
- समय – दिल्ली का यह स्थान पर्यटको के लिए हमेशा खुला रहता है |
- प्रवेश शुल्क – निशुल्क|
लक्ष्मी नारायण मंदिर –
उड़िया शैली में निर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर इसे बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है यह दिल्ली का एक हिन्दू धार्मिक लोकप्रिय मंदिर तथा पर्यटन स्थल है |

भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी को समर्पित बिरला मंदिर दिल्ली के चंद्र प्रसिद्ध दर्शनीय पर्यटन स्थल और मंदिर में से एक है | यहां प्रतिदिन अच्छी खासी संख्या में पर्यटक आते हैं| लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण 1937 में हुआ था इसका उद्घाटन राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने किया था| यहाँ पर कृष्ण जन्म अष्ठमी, नवरात्रि और दिवाली बहुत ही विशेष और भव्य तरीके से मनाये जाते है |
- समय – प्रतिदिन सुबह 04:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर 02:30 बजे से रात 09:00 बजे तक |
- निर्माण – इस मंदिर को प्रथम बार सन 1622 में वीर सिंह देव ने बनवाया था, उसके बाद पृथ्वी सिंह ने 1793 में इसका जीर्णोद्धार कराया।
- सन 1937 में भारत के बड़े औद्योगिक परिवार, बिड़ला समूह के जुगल किशोर बिड़ला ने इसका विस्तार और पुनरोद्धार कराया।
- प्रवेश शुल्क – निःशुल्क
- लोकेशन – यह नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के पश्चिम की ओर मंदिर मार्ग पर स्थित है
पुराना किला
दिल्ली का पुराना किला एक ऐतिहासिक धरोहर स्थल हैकहा जाता है यह पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी|

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे बने इस किले का परिपथ लगभग 2 किलोमीटर है | यहां शाम के समय होने वाले लाइट्स शो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है यह दिल्ली में रात्रि में घूमने वाली जगह में से एक लोकप्रिय प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है |यहां का लाइट एंड साउंड शो बहुत ही प्रसिद्ध है इसमें लाइट और प्रोजेक्टर के माध्यम से इतिहास को बहुत ही अच्छे तरीके समझाया जाता है|
- निर्माण – दिल्ली के पुराने किले का निर्माण अफगान शासक शेरशाह सूरी ने16वीं शताब्दी में करवाया था |
- समय – किला घूमने के लिए सुबह 7 से 5 बजे तक का समय निर्धारित है
- शो – इसके अलावा यहाँ रात्रि में शो होते है जिनका समय 7.30 से 10 बजे तक है
- टिकट – किला देखने की दिन की टिकट 20 रूपए तथा रात्रि के शो की टिकट 100 रूपए होती है |
- अवकाश – कभी नहीं केवल शुक्रवार को यह शो बंद रहता है |
राज घाट –
भारत के आजदी के अग्रणी एवं महान स्वतंत्रा सेनानी महात्मा गाँधी जी की समाधी स्थल है |

राज घाट दिल्ली में बना एक स्मारक है यहाँ पर महत्मा गाँधी का अंतिम संस्कार किया गया था | यहाँ पर विदेशी नेता राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देने अक्सर आते हैं | इसके अलावा भी यह दिल्ली का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं एवं हमारे आधुनिक भारत की नई सोच का स्मारक है |
- निर्माण – 1948 में
- प्रवेश शुल्क – निशुल्क
- समय – सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक |
- बंद – सोमवार को यह बंद रहता है |
- लोकेशन – निकट शाहजहानाबाद, पुरानी दिल्ली
अग्रसेन की बावली
अग्रसेन की बावड़ी प्राचीन समय में पानी का स्थल है जैसे आज कुआ होते है | यहां आमिर खान की फिल्म पीके की शूटिंग हुई थी तभी से यह पर्यटकों के नजर में आयी है |

यह बावड़ी 60 मीटर लंबी तथा 15 मीटर चौड़ी है इसकी आकर्षक बनावट यहां पर्यटकों का आने का प्रमुख कारण है| पहले इसे भूत प्रेत के लिए जाना जाता था लेकिन फिल्म की शूटिंग के बाद यहां पर्यटक बहुत आते हैं, यह दिल्ली में घूमने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है|
निर्माण – इसका निर्माण राजा अग्रसेन ने 14 विन शताब्दी में किया था
समय – सुबह 9 बजे से बजे तक
प्रवेश शुल्क – निशुल्क
हौज खास किला
दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक हौज खास किला खंडहर हो चुकी एक इमारत है जिसकी वास्तुकला को देखने आज भी हजारो पर्यटक आते हैं|

हौज खास किला के पास एक हौज खास पिक्चर है जिसमें यह किला बना हुआ है इस किले के आस-पास मस्जिदों की भी है जिनका इतिहास लगभग 13 वीं शताब्दी के आस पास का है इनका निर्माण मुग़ल वास्तु शैली में किया गया था|
हौज खास परिसर है में यह किला बना हुआ है इस किले के आस-पास मस्जिद, मकबरा , मदरसा तथा पानी की टंकी और गांव बसा हुआ था | इनका इतिहास लगभग 13 वीं शताब्दी के आस पास का है इनका निर्माण मुग़ल वास्तु शैली में किया गया था| यह पुरानी दिल्ली का सबसे आमिर गांव था इसके अंदर सुन्दर हरियाली और मैदान है जहा शैलानी आराम से घूमते है यह दिल्ली में घूमने के लिए बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है |
- निर्माण – 13 सदी में अलाउद्दीन खिलजी ने |
- समय सुबह – 10.30 से शाम 7 बजे तक
- प्रवेश शुल्क – – 25 रूपए प्रति व्यक्ति |
- लोकेशन – दक्षिण दिल्ली के हौज खास में|
ओखला बर्ड सैंक्चुअरी
दिल्ली के पास स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा पक्षी विहार है यहां साल भर पर्यटकों की लाइन लगी रहती है। यही दिल्ली मे घूमने के लिए सबसे मनोरम पर्यटक स्थलों में से एक है।

इस पक्षी विहार में वैसे तो साल भर पर्यटक आते रहते हैं लेकिन साल के नवंबर महीने में यहां पर देश विदेश से कई प्रजाति के कई प्रकार के पक्षी यहां पर आते हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, यहां का सुंदर शांत हरियाली युक्त वातावरण मन को आकर्षित करता है यही कारण है कि यहां पर्यटक पूरे साल आते हैं। हर साल यूरोप, अमेरिका, कनाडा, तिब्बत, साइबेरिया और भी अन्य देशों से हजारों प्रवासी पक्षी ओखला विहार में पहुंचते हैं।
- लोकेशन – दिल्ली नोएडा सीमा पर|
- समय – सुबह 7:00 से शाम 5:30 तक |
- प्रवेश शुल्क – ₹30 प्रति व्यक्ति|
वेस्ट टू वंडर पार्क
यहां पर अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग करके दुनिया के सात अजूबे बनाए गए हैं यह दिल्ली का तेजी से लोकप्रिय हो रहा पर्यटन स्थल है|

वेस्ट टू वंडर पार्क का मतलब है कि अपशिष्ट पदार्थ से चमत्कार करना | यह दिल्ली में घूमने के लिए एक बहुत हीअच्छा पर्यटन स्थल है यहां पर दुनिया के सात अजूबे देखने को मिल जाते हैं जिनका निर्माण अपशिष्ट पदार्थों को उपयोग करके किया गया है |
- समय – सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक
- अवकाश – सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश पर
- प्रवेश शुल्क – बच्चों के लिए 25 रूपए तथा व्यस्क के लिए 50 रूपए |
- लोकेशन- Near Hazrat Nizamuddin Metro Station, Block A, Ganga Vihar, Sarai Kale Khan, New Delhi, Delhi 110013
नेशनल जूलॉजिकल पार्क
दुनिया के सबसे अच्छी चिड़िया घरों में से शामिलनेशनल जूलॉजिकल पार्कदिल्ली में घूमने के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है|
दिल्ली में स्थित नेशनल जूलॉजिकल पार्क का डिजाइन श्रीलंका के मेजर वाइनमेन और पश्चिम जर्मनी के कार्ल हेगलबेक ने बनाया था | यहां पर आपको देखने के लिए सभी प्रकार के स्तनधारी , सरीसृप जीव मिल जाते हैं इसके अलावा यहाँ पक्षियों की संख्या भी बहुत ज्यादा है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है | इस चिड़ियाघर को दुनिया के सबसे अच्छे चिड़िया घरों में से कहा जाता है बच्चों और परिवार के साथ घूमने लिए यह एक अच्छा दर्शनीय स्थल है |
- यहां लगभग प्रतिदिन 10000 पर्यटक घूमने आते हैं
- समय – सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक |
- प्रवेश शुल्क – बच्चों के लिए – 40 रूपए और व्यस्को के लिए 80 रूपए |
- लोकशन – Mathura Rd, near Purana Qila, Pragati Maidan, New Delhi, Delhi 110003
नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम
8 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह भारत का एक राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय है| क्राफ्ट म्यूजियम दिल्ली के सबसे चर्चित पर्यटक स्थल में से एक है |

दिल्ली में स्थित इस क्राफ्ट म्यूजियम का इंटीरियर मशहूर इंटीरियर डिजाइनर चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजायन किया गया था | यहाँ भारत के दुर्लभ कलाकृतियाँ संगृहीत की गयी है, जिसे देखने दुनिया भर से पर्यटक आते है इसकी गिनती दुनिया के सबसे चुनिंदा पर्यटन स्थलों में की जाती है | यह दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों म में से एक है|
- उद्घाटन – 21 दिसम्बर 1991 को भारत के राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण ने इसका उद्घाटन किया था।
- समय – सुबह ९. 30 से शाम 5 बजे तक
- अवकाश – सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन यह बंद रहता है।
- प्रवेश शुल्क – 20 रूपए प्रति व्यक्ति |
- लोकेशन – Bhairon Marg, Pragati Maidan, New Delhi, Delhi 110001.
महरौली पुरातत्व पार्क
दिल्ली में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुतुब मीनार के पास 200 एकड़ एरिया में फैला हुआ, यह एक पुरातात्विक पार्क है यहां पर 100 से अधिक ऐतिहासिक स्मारक है|
दिल्ली का यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर्यटकों को बहुत शांत और सुकून प्रदान करता है यहाँ का शांत वातावरण और हरियाली के बीच बने ऐतहासिक स्मारक समय यात्रा का अनुभव कराते है महरौली पुरातत्व पार्क दिल्ली में घूमने के लिए एक शांत , सुन्दर और मनोरम ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है
- समय – प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक |
- प्रवेश शुल्क – निशुल्क
- लोकेशन – G5CQ+33M, Anuvrat Marg Opposite Qutub Minar Metro Station, Mehrauli, New Delhi, Delhi 110030
फिरोज शाह कोटला किला
भारतीय इतिहास की विरासत को समेटे हुए फिरोज शाह कोटला का किला दिल्ली का नगीना कहलाता है यह दिल्लीका एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है |

फिरोजशाह कोटला के किले का आर्किटेक्ट सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है यह इसका निर्माण एक अनियमिततो बुझा कर आकृति में किया गया है | दिल्ली के इस प्रसिध्द पर्यटन स्थल में प्रतिदिन पर्यटकों की भीड़ रहती है यह दिल्ली में घूमें के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है |
- निर्माण – फिरोज शाह तुगलक ने |
- समय – सुबह 8 से शाम 7 बजे तक
- प्रवेश शुल्क – 5 रूपए
- लोकेशन – J6MV+X3P, Balmiki Basti, Vikram Nagar, New Delhi, Delhi, 110002
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
भारत की रक्षा सेवा में सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया यह एक राष्ट्रीय समर स्मारक है यहाँ देश से प्रेम करने वाले पर्यटकों का अच्छा खास जमावड़ा रहता है |

भारत की आजादी के बाद 26000 से अधिक सैनिकों नेअपनी जान गवाई है उनके सम्मान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के ठीक सामने नेशनल वॉर मेंमोरियल बनवाया है | नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली में घूमने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है यहाँ पर आप शहीदों के अस्त्र-शस्त्र और उनकी अमरगाथा को समझ सकते है |
- समय – सुबह 9 से शाम 7 बजे तक |
- अवकास –
- प्रवेश शुल्क – निशुल्क
- लोकेशन – महात्मा ज्योति राव फुले मार्ग क्षेत्र, इंडिया गेट, नई दिल्ली – 110001
सफदरजंग का मकबरा
सफदरजंग का मकबरा भारत के अंतिम मुगल बादशाह मुहम्मद शाह (1719-1748) के शक्तिशाली व कुशल प्रधान मंत्री सफदरजंग की याद में बनवाया था |

दिल्ली में सफदरगंज का मकबरा एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है इसके चारों ओर हरियाली युक्त मैदानऔर सुंदर वातावरण यहां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है| इसकी सुंदर गल वास्तुकलाऔर यहां का शांत वातावरण सैलानियों के लिए किसी जन्नत से काम नहीं है, दिल्ली में परिवार तथा बच्चों के साथ सफदरगंज का मकबरा घूमने के लिए एक अच्छा दर्शनीय पर्यटन स्थल है |
- निर्माण – शुजा-उद-दौला ने 1753 में |
- समय – सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक |
- प्रवेश शुल्क – 15 रूपए प्रति व्यक्ति |
- लोकेशन – दक्षिण दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर सफदरजंग |
चांदनी चौक
यह दिल्ली के पुराना बाजारजिसे दिल्ली का दिल भी कहा जाता है|

यदि आप दिल्ली घूमने जाते हैं और अभी स्ट्रीट फूड और सस्ती चीज़ एंजॉय करना चाहते हैंतो चांदनी चौक सबसे अच्छी जगह है|पर्यटकों को दिल्ली में घूमने के लिए चांदनी चौक एक अच्छा बाजार है यहां आप सस्ती चीज खरीद सकते हैं|इसे दिल्ली की सबसे अच्छी पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है|
- निर्माण – 1650 में शाहजहाँ ने |
सरोजनी नगर मार्केट
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली के प्रसिद्ध मार्केट में से एक है यह दिल्ली में घूमने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल और बाजार है|
दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में भी सभी प्रकार आउटफिट बहुत सस्ते मिलते हैं यह भारत की सबसे सस्ते बाजारों में से एक होता है इसलिए यह पर्यटकों को खरीदारी करने के लिए एक अच्छा बाजार है | सरोजनी नगर मार्किट भी दिल्ली का एक अच्छा पर्यटन स्थल है |
दिल्ली हाट
यह दिल्ली के पर्यटन प्राधिकरण के द्वारा चलाया जाने वाला प्रसिद्ध बाजार और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है |
यहां पर आपको तरह-तरह की कलाकृतियां और सांस्कृतिक समान मिल जाते हैंइसे दिल्ली शहर का सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है दिल्ली हॉट दिल्ली में घूमने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल के साथ-साथ बाजार भी हैं यहाँ परआपको हस्त निर्मित वस्तुए और भोजन बहुत अच्छा मिलता है|इसे भोजन और हस्तशिल्प का खजाना कहा जाता है|
पहाड़गंज
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित पहाड़गंज दिल्ली के सबसे पुराने बाजार में से एक है इसलिए यह एक अच्छा पर्यटन स्थल भी है|
दिल्ली में पर्यटन स्थल घूमने के साथ खरीददारी करने के लिए भी यह एक अच्छा और सस्ता बाजार है यहाँ आपको विश्व प्रसिद्ध पकवान खाने को मिलते है |
खान मार्केट
दिल्ली में स्थित खान मार्केट दुनिया के सबसे लग्जरी और ब्रांडेड सामानों के लिए जाना जाता है|
यदि आप यूनिक, लग्जरी और ब्रांडेड सामानों के शौकीन है तो आपको खान मार्केट दिल्ली घूमने जाना चाहिए ये दुनिया के सबसे महंगी बाजारों में से एक है साथ ही दिल्ली में यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है जहा आप दुनिया की महँगी से महंगी वस्तुओं को देख पाते हो |
करोल बाग मार्केट
दिल्ली का करोल बाग आउटफिट, फुटवियर और कॉस्मेटिक सामानो के लिए प्रसिद्ध है|
यदि आप अच्छे आउटफिट फुटवियर या फिर कॉस्मेटिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आप दिल्ली के करोल बाग आ सकते हैं यह दिल्ली के चुनिंदा बाजारों में से एक है यहां पर हर चीज बहुत सस्ती होती है |शादी के कपड़ों से लेकर डेली यूज़ आउट फिट तक सभी बहुत सस्ते मिलते हैं| यही कारण है की यहाँ पर्यटक अच्छी खासी संख्या में खरीददारी करने भी आते है | यह दिल्ली का एक व्यस्त पर्यटन स्थल है|
निजामुद्दीन दरगाह
यह मुस्लिम समुदाय के सूफी संत ख्वाजा सैयद निजामुद्दीन औलिया का मकबरा है | निजामुद्दीन दरगाह दिल्ली शहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है|

निजामुद्दीन दरगाह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक पवित्र धार्मिक पर्यटन स्थल है यदि आप कव्वाली सुनने के शौकीन है तो यहां पर प्रतिदिन कार्यक्रम होते हैं रात्रि में यहां पर कव्वाली का भी आयोजन किया जाता है निजामुद्दीन दरगाह दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है
- समय – सुबह 5 बजे से रात्रि 10 . 30 बजे तक
- प्रवेश शुल्क – निःशुल्क
- लोकेशन – Boali Gate Rd, Nizamuddin, Nizammudin West Slum, Nizamuddin West, New Delhi, Delhi 110013
दिल्ली के पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम-
भारत में कहीं भी पर्यटन स्थल घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय बहुत अच्छा माना जाता है| इस समय ज्यादा गर्मी और बरसात नहीं होती है लेकिन दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी इन्हीं दिनों में बहुत होती है इस कारण मेरी सलाह है कि दिल्ली में घूमने लिए सबसे अच्छा समय जब बरसात हो चुकी हो तब दिल्ली का मौसम साफ और हवा से धूल के कण साफ़ हो जाते है तब दिल्ली के पर्यटन स्थल घूमने लिए सबसे अच्छा समय होता है|
यहां पर हमने आपको दिल्ली के पर्यटन स्थल के नाम उनका विवरण दिया हैयह सभी पर्यटन स्थल दिल्ली की लोकप्रिय प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैंयहां हर महीनेपर्यटकों की अच्छी खासी संख्या होती हैउम्मीद आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगीहमें कमेंट करके जरूर बताइए और यदि यात्रा से जुड़ी जानकारी आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर पाना चाहते हैं तो आप हमारेव्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं लिंक ऊपर दिया गया है|
Read Also – Jaipur Tourist Place