राजा भोज की नगरी भोपाल में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है यहां पर घूमने के लिए तालाब झील राजवाड़े मंदिर सभी प्रकार की के दर्शनीय स्थल हैं भोपाल में घूमने के लिए बहुत से प्रसिद्ध धार्मिक स्थान ऐतिहासिक पर्यटन स्थल तथा खूबसूरत इमारतें मॉल भी शामिल है।
भोपाल में घूमने की जगह, भोपाल में रुकने का स्थान भोपाल में कैसे पहुंचे, भोपाल का फेमस खाना क्या है?, आदि सभी क्यूरी का आंसर हमने अपनी इस पोस्ट में दिया है यदि आप भोपाल घूमना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को जरूर पूरा पढ़िए-

भोपाल का परिचय-
भोपाल का नाम राजा भोज के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 11वीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना की थी। राजा भोज एक शक्तिशाली राजा थे,और उन्होंने भोपाल को एक समृद्ध और विकसित शहर बनाया | भोपाल पर मुगलों, अंग्रेजों और मराठों ने भी शासन किया। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी बना। भोपाल एक बहुसांस्कृतिक शहर है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य धर्मों के लोग रहते हैं। भोपाल की संस्कृति में इन सभी धर्मों का समावेश है। भोपाल मध्य प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी है यहां पर प्रदेश तथा देश के बहुत बड़े-बड़े संस्थान भी हैं |भोपाल को जब ज्यादा लोगों ने जाना जब यहां पर 1984 में यूनियन कार्बाइड के कारखाने में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ और उससे करीब 16000 लोगों की मृत्यु हुई तब से भोपाल को बहुत लोगों ने जाना और दुनिया भर के लोग भोपाल से परिचित हुए। इस घटना को भोपाल गैस कांड के नाम से जाना जाता है|
भोपाल एक बहु सांस्कृतिक शहर होने के साथ-साथ भोपाल में घूमने की जगह भी बहुसांस्कृतिक हैं
भोपाल में घूमने की जगह (Bhopal me ghumne ki jagah) –
भोपाल में घूमने के लिए बहुत ही प्राचीन, ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक धरोहर स्थल है यहां पर आप किसी भी महीने किसी भी मौसम में आकर घूम सकते हैं भोपाल घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।भोपाल के प्रमुख दर्शनीय पर्यटन स्थल के नाम निम्नलिखित हैं-
- बड़ा तालाब भोपाल
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल
- सांची स्तूप भोपाल
- भीम बैठिका गुफाएं
- शौकत महल
- मोती मस्जिद
- बिरला संग्रहालय
- ट्राइबल म्यूजियम
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय
- निचली झील
- गौहर महल
- जामा मस्जिद
- पुरातत्व संग्रहालय
- भारत भवन
- बोरी वन्य जीव अभ्यारण
- रानी कमलापति पैलेस
- ताज उल मस्जिद
- भोज मंदिर
- भोपाल शौर्य स्मारक
- उदयगिरि गुफाएं
- रायसेन किला
- सैर सपाटा
- कन्हा फन सिटी
- सदर मंजिल
- हलाली डैम
- इस्लाम नगर फोर्ट
- बिरला मंदिर
- शाहपुरा झील
- अमरगढ़ वॉटरफॉल
- डीबी सिटी मॉल
बड़ा तालाब (Upper Lake)

भोपाल में घूमने की जगह: भोपाल में घूमने की सबसे सबसे खूबसूरत दर्शनी पर्यटन स्थल बड़ा तालाब भोपाल है इसलिए एक मानव निर्मित झील है इसे इसका निर्माण लगभग 11वीं शताब्दी में किया गया था यह भोपाल में एक बहुत ही विशालकाय जल संरचना है इसे अंग्रेजी में अप्पर लेक भी कहा जाता है इसे एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील माना जाता है। इसी को भोज ताल भी कहा जाता है। यदि आप भोपाल आए तो यह भोपाल में बड़ा तालाब घूमने जरूर जाइए।
Also Read – Indore Ke Aas Paas Ghumne Ki Jagah
सांची स्तूप

भोपाल में घूमने की जगह: भोपाल से 46 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में सांची स्थित है यह एक एक बौद्ध परिसर है सांची का महान स्तूप भारत की सबसे पुरानी पत्थर संरचना में से एक है यह एक भारतीय वास्तु कला का महत्वपूर्ण स्मारक है। इसका निर्माण मौर्य सम्राट अशोक महान द्वारा तीसरी शताब्दी में करवाया गया था। यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

भोपाल में घूमने की जगह: भोपाल शहर के बीचो-बीच स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में घूमने की जगह में यह एक प्राकृतिकऔर मनोरम स्थल है। यह देश के बाकी नेशनल पार्क की तुलना में बिल्कुल अलग है इसी राष्ट्रीय उद्यान को चिड़ियाघर का दर्जा भी हासिल है तथा यहां पर रेस्क्यू सेंटर भी स्थित है। इस चिड़ियाघर में जितने भी जानवर हैं उन्हें जंगल से नहीं लाया गया बल्कि रेस्क्यू कर ले गए जानवर तथा जो जानवर जंगल से शहर में या ग्रामीण क्षेत्र में आ जाते हैं उनको रेस्क्यू कर यहां पर लाया जाता है तथा अन्य राष्ट्रीय उद्यानों से ले गए जानवर हैं यह देखने के लिए एक बहुत ही सुंदर और मनोरम प्राकृतिक स्थल है। 5 किलोमीटर पहले इस वन विहार में एक तरफ मैदान तो दूसरी तरफ हरा भरा मैदान है भोपाल में घूमने की जगह में यह एक बहुत ही सुंदर जगह है।
भीम बेटका गुफाएं —

भीम बेटका गुफाएं: भोपाल से 45 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में घोषित भीमबेटका की गुफाएं हैं भोपाल में घूमने की जगह में भीम अंबेडकर की गुफाएं एक बहुत ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं माना जाता है यह गुफाएं 30000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इन गुफाओं का संबंध महाभारत के भी से है इन गुफाओं को देखने हर दिन पर्यटक यहां सुबह 7 से शाम 6:00 बजे के बीच आते हैं।
शौकत महल

भोपाल में घूमने की जगह: नवाबों के शहर भोपाल में शहर के बीचो-बीच शौकत महल का निर्माण लगभग 200 साल पहले फ्रेंच और इंडियन स्टाइल में किया गया था इस महल का निर्माण भोपाल की पहली महिला नवाब गौहर बेगम कुदसिया ने अपनी बेटी सिकंदर बेगम को दहेज में देने के लिए बनवाया था। इस महल के निकट में ही एक बहुत ही सुंदर भाव सदर मंजिल भी बनी हुई है कहा जाता है कि भोपाल के शासक इस मंजिल का इस्तेमाल पब्लिक हॉल के लिए किया करते थे यह भोपाल में घूमने के लिए बहुत ही अच्छी और ऐतिहासिक जगह है। इस महल की जटिल नक्काशी तथा फ्रेंच और इंडियन वास्तुकला का मिश्रण देखने लायक है यह भोपाल में घूमने की जगह में सर्वाधिक घूमी जाने वाली जगह में से एक है।
Read – ग्वालियर के प्रमुख दर्शनीय स्थल|
मोती मस्जिद

भोपाल में घूमने की जगह: भारत के पुरुष प्रधान समाज में मोती मस्जिद भोपाल एक ऐसी अनूठी धरोहर है जिसे भोपाल की महिला शासक कुदसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहां ने 1844 में बनवाया था इस मस्जिद की शैली भी दिल्ली की जामा मस्जिद की तरह ही है लेकिन यह आकार में उस छोटी है यह मस्जिद भोपाल में एक बहुत ही खूबसूरत पावन धार्मिक स्थल है।
बिरला संग्रहालय

भोपाल में घूमने की जगह: भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के विषय में समझने के लिए बिरला संग्रहालय भोपाल में घूमने की जगह में से बहुत ही शानदार जगह है यहां पर आपको प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की कलाकृतियों का एक विशाल संग्रह देखने को मिलता है इसमें आपको अलग-अलग योग के सिक्के मूर्तियां पांडुलिपियों और भी बहुत सी ऐतिहासिक वास्तू तुम्हें देखने को मिलती है जो हमारे संपन्न इतिहास और संस्कृति के बारे में बताते हैं।
ट्राइबल म्यूजियम

भोपाल में घूमने की जगह: ट्राइबल म्यूजियम है | यह देश का इकलौता आदिवासी संग्रहालय भोपाल का प्रमुख पर्यटन केंद्र है |यहां पर आपको मध्य प्रदेश की जनजाति लोगों की संस्कृति और जीवन शैली के विषय में जानने को मिलता है |यह संग्रहालय श्यामला की पहाड़ी में स्थित है |
इस म्यूजियम में आपको 40 जनजातियों से संबंधित कलाकृतियां और वस्तुओं का एक विशाल संग्रह देखने को मिलता है। जिनमें आपको पत्थर के बने हुए औजार बर्तन मूर्तियां कपड़े तथा अन्य वस्तुएं भी देखने को मिलती हैं| भोपाल में घूमने की जगह में से ट्राइबल म्यूजियम एक बहुत ही शानदार ऐतिहासिक जगह है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

भोपाल के श्यामला हिल्स पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैले भारत के सबसे बड़े मानव विज्ञान संग्रहालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में आपको मानव जाति के इतिहास के बारे में जानने को मिलता है| इस संग्रहालय में आपको तरह-तरह की झलकियां के माध्यम से मानव के विकास संस्कृति आवास रहन-सहन और उनके प्राचीन जीवन शैली को जानने को मिलता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में घूमने की जगह में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
गौहर महल

भोपाल में घूमने की जगह: भोपाल का सबसे खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल गौहर महल भोपाल के बड़े तालाब के किनारे शौकत महल के पास बड़ी झील के किनारे स्थित है| यह भोपाल रियासत का पहला महल है। इस महल में कई गुंबद मेहराब और नक्काशी दर दरवाजे हैं मेल के अंदर कई खूबसूरत कमरे हैं जिनमें से कुछ में चित्रकारी, नक्काशी की गई है| गौहर महल की वास्तुकला मुगल और राजस्थानी वस्तु कलाकार एक सुंदर मिश्रण है।
निचली झील (Lower Lake Bhopal)

Lower Lake Bhopal: भोपाल में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल निचली झील है| यह बड़े तालाब के पूर्व दिशा में स्थित है इसका निर्माण सन 1794 में किया गया था |यह साफ और स्वच्छ जल का एक सुंदर जलाशय है। इसके पास में ही भोज वेटलैंड्स है, जहां पर कई प्रकार के पक्षियों का बसेरा रहता है यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक बहुत ही प्राकृतिक और मनोरम में स्थान है
जामा मस्जिद- भोपाल

नवाबों के शहर भोपाल में एक से बढ़कर एक मस्जिद बनी हुई है भोपाल की जामा मस्जिद एक बहुत अच्छा दर्शनीय धार्मिक स्थल है। भोपाल की जामा मस्जिद की खूबसूरत वास्तुकला और नक्काशी देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं यह भोपाल में स्थित बहुत ही भाव और सुंदर ऐतिहासिक मस्जिद है भोपाल में घूमने की जगह में से यह एक प्रमुख मुस्लिम धार्मिक स्थल है।
पुरातत्व संग्रहालय भोपाल-
भोपाल में घूमने की जगह में से एक प्रमुख पर्यटन स्थल पुरातत्व संग्रहालय भोपाल है इसे राज्य पुरातत्व संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। यहां किसी एक स्थान मात्र से नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से प्राप्त हुई मूर्तियां, कलाकृतियां एकत्रित की गई है इसके अलावा यहां पर विभिन्न स्कूलों से एकत्रित की गई पेंटिंग, बाग की गुफाएं की चित्रकारियां और प्रतिलिपियां भी आपको देखने को मिलेगी। यह संग्रहालय मध्य प्रदेश के बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित किए हुए हैं इसीलिए स्कूल राज्य संग्रहालय भोपाल के नाम से जाता है।
भारत भवन – भोपाल

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स की पहाड़ियों पर स्थित भारत भवन राजधानी भोपाल का एक प्रमुख कला एवं साँस्कृतिक केंद्र है। भारत भवन के पाँच प्रमुख भाग है। इनमें से रूपांतर – ललित कला के लिए, रंग मंडल – रंगमंच के लिए, वागर्थ – कविताओं के लिए, अनहद – शास्त्री संगीत और लोक संगीत के लिए, जबकि छवि – सिनेमा से जुड़ी गतिविधियों के लिए है। यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक बहुत ही सुंदर और संस्कृत जानकारी प्रदान करने वाली जगह है इसका निर्माण 1982 में किया गया था इसका वास्तु शिल्प प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजायन किया गया था यह भारत की विभिन्न पारंपरिक कलाओं का प्रमुख केंद्र है। इस भवन के सूत्रधार चार्ल्स कोरिया का कहना है – “यह कला केंद्र एक बहुत ही सुंदर स्थान पर स्थित है पानी पर झुका हुआ एक पत्थर जहां से तालाब और ऐतिहासिक शहर दिखाई देता है।“
बोरी वन्य जीव अभ्यारण-
भोपाल के पास स्थित बोरीवली वन्य जीव अभ्यारण एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है यह अभ्यारण 646 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की उतरी तलती में स्थित है यहां पर आपको सभी प्रकार के वन्य जीव एवं सालसा गांव शीशम महुआ एवं अन्य कीमती पेड़ देखने को मिलते हैं। भोपाल में घूमने की जगह में से यह एक बहुत ही शानदार रोमांचित कर देने वाली जगह है।
रानी कमलापति पैलेस
रानी कमलापति पैलेस भोपाल में बड़े लाल तथा तथा निचली झील के मध्य में स्थित एक महल है यह महल रानी कमलापति के नाम पर है इस राजमहल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में भी नामित किया गया है यह घूमने के लिए बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक जगह है।
ताज-उल मस्जिद

ताज उल मस्जिद भोपाल में स्थित यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है इसे एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जात जाता है गुलाबी रंग की इस विशाल मस्जिद में दो सफेद रंग की गुंबद नुमा मीनार हैं जिन्हें मदरसे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है तीन दिन तक चलने वाली यहां की वार्षिक प्रार्थना भारत भर के लोगों का ध्यान खींचती है यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक प्रमुख मुस्लिम धार्मिक दर्शनीय स्थल है।
भोज मंदिर – भोपाल

बेतवा नदी के किनारे विंध्य पर्वतमालाओं के मध्य पहाड़ी पर स्थित इस सुंदर मंदिर का निर्माण धार के प्रसिद्ध परमार राजा भोज ने करवाया था। इस मंदिर को उत्तर भारत का सोमनाथ भी कहा जाता है। पौराणिक मत के अनुसार कहा जाता है कि यहां माता कुंती को भगवान शिव की पूजा करने के लिए पांडवों द्वारा एक ही रात्र में भगवान शिव का विशाल मंदिर बनाने का संकल्प लिया जो कि पूरा नहीं हो सका इस कारण यह मंदिर आज भी अधूरा है यदि यह मंदिर पूरा बन गया होता तो यह मंदिर आज भारत का सबसे बड़ा मंदिर होता। भोपाल में घूमने की जगह में यह एक बहुत ही प्राचीन और हिन्दू धार्मिक स्थल है।
शौर्य स्मारक भोपाल (The war Memorial ) –

देश की अमर शहीदों की युद्ध तथा शॉर्ट कथाओं को आम जनता से रूबरू कराने हेतु देश के प्रधानमंत्री ने 14 अक्टूबर 2016 को यस और स्मारक देश के लिए समर्पित किया भोपाल में घूमने की जगह में से यह एक बहुत ही प्रेरणादायक स्थान है यह भोपाल ही नहीं पूरे भारत के लिए एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है इस स्मारक में आप भारत की अमर शहीदों से जुड़ी यादें सौर स्मारक एवं सभी प्रकार के सशस्त्र बलों के हथियारों का संसाधनों को आप देख सकते हैं।
उदयगिरि की गुफाएं

भोपाल से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उदयगिरि की गुफाएं भोपाल के आसपास घूमने की जगह में से एक बहुत ही ऐतिहासिक जगह हैं इन गुफाओं में आपको प्राचीनतम हिंदू मंदिर और रॉक पेंटिंग देखने को मिलती है यहां कुल मिलाकर 20 गुफाएं हैं इन गुफाओं का संबंध चौथी पांचवी सदी से है।
लक्ष्मी नारायण टेंपल

भोपाल के मालवीय नगर में अरेरा पहाड़ियों के निकट बनी झील के दक्षिण में स्थित भव्य और सुंदर लक्ष्मी नारायण मंदिर जिसे बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है यह भोपाल में घूमने की जगह में प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्यटन स्थल है |यह शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है इसका निर्माण नगर शैली में किया गया है।
रायसेन फोर्ट

भोपाल से 47 किलोमीटर दूर रायसेन फोर्ट भोपाल के आसपास घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी प्राचीन ऐतिहासिक जगह है|रायसेन किला का निर्माण 10वीं शताब्दी में किया गया था, और इसे कई बार मुगलों, राजपूतों और अन्य शासकों द्वारा नियंत्रित किया गया था। किला एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, और इसमें कई मंदिर, मस्जिद और महल शामिल हैं। किले के मुख्य आकर्षणों में से एक इसका विशाल प्रवेश द्वार है, जिसे “आइना दरवाजा” के नाम से जाना जाता है। यह दरवाजा अपनी नक्काशी और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है |इस महल में संगमर्मर की गाई नकाशी और सुंदर वास्तु कला बहुत प्रसिद्ध है|
सैर सपाटा भोपाल

भोपाल में घूमने की जगह में बहुत ही मनोरंजन पूर्ण जगह है – भोपाल का सैर सपाटा । यह भोपाल शहर का प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह भोपाल में बहुत ही सुंदर और मनोरंजन पूर्ण स्थान है, यहां बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त संसाधन तथा मैदान मिल जाता है और भी यहां बच्चे तरह-तरह की गतिविधियां कर सकते हैं। बच्चों की मौज मस्ती के लिए यहां पर्याप्त जगह है।
कान्हा फन सिटी
झीलों वाले शहर भोपाल में बहुत से वाटर पार्क है लेकिन उनमें से कन्हा फन सिटी एक बहुत ही पुराना और खूबसूरत वाटर पार्क है यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक महत्वपूर्ण वाटर पार्क है, यहां गर्मियों में आने में बहुत मजा आता है। भोपाल मे 25 एकड़ से भी अधिक एरिया में पहले इस वाटर पार्क का लेजर शो बेहद खास माना जाता है।
Know More About – Kanha Fun City
इस्लामनगर फोर्ट
भोपाल से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस्लामनगर फोर्ट एक ऐतिहासिक जगह है यह पर्यटन का प्रमुख आकर्षण केंद्र है चमन महल और रानी महल इसके दो प्रमुख आकर्षण हैं बड़े की दीवार से घिरे चमन महल में शीश महल मुगल काल की चारबाग पद्धति का बगीचा हमार जैसी दिलचस्पाएं भी हैं यह देखने के लिए में एक बहुत ही खूबसूरत जगह है।
अमरगढ़ वॉटरफॉल-

भोपाल से करीब 65 किलोमीटर दूरी पर शाहगंज रोड पर खातीपुरा के पास विंध्याचल पर्वत श्रंखला में प्रकृति के बीच-बीच स्थित अमरगढ़ जलप्रपात एक बहुत ही खूबसूरत झरना है यहां बरसात के समय सैलानियों का जमघट लगता है इसकी खूबसूरती हजारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है यह भोपाल में घूमने की जगह में से यह एक भोपाल के पास स्थित बहुत ही सुंदर जगह है यहां आप बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं।
शाहपुरा झील
भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है भोपाल के पॉश इलाके में स्थित 3शाहपुरा झील भोपाल की एक बहुत सुंदर झील है इसी के पास आपको एक उद्यान भी देखने को मिलता है जहां पर आप आराम से बैठ सकते हैं इसी झील के किनारे वॉकिंग करने के लिए वर्कावे बना हुआ है जहां पर आप आराम से वॉकिंग भी कर सकते हैं इस झील में सूर्यास्त और सूर्योदय का सुंदर दृश्य मनमोहिनी वाला होता है यह भोपाल में घूमने की जगह में से एक बहुत ही सुंदर और शांत वातावरण वाली जगह है।
हलाली डैम

भोपाल में घूमने की जगह में से एक महत्वपूर्ण जलाशय है हलाली डैम|भोपाल से 40 किलोमीटर दूर स्थित हलाली डैम एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है इस डैम का निर्माण हलाली नदी पर किया गया है यह दम भोपाल रायसेन तथा विदिशा जिले में फैला हुआ है यह भोपाल में घूमने के लिए तथा पिकनिक करने के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है।
सदर मंजिल
शहर के बीचो-बीच स्थित सदर मंजिल कभी नवाबों के लिए जनता दरबार रहा है यह भोपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है इस मंजिल को सरकार ने हेरिटेज होटल के रूप में बनाने का निर्णय लिया है।
सदर मंजिल एक दो मंजिला इमारत है जो लाल ईंटों से बनी है। इसमें एक बड़ा आंगन और एक केंद्रीय हॉल है। हॉल में एक सुंदर गुंबद है और इसके चारों ओर खिड़कियां और दरवाजे हैं। इमारत की छत पर एक छोटा मंदिर भी है।
सदर मंजिल भोपाल की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। यह शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
डीबी मॉल -भोपाल

नवाबों की नगरी भोपाल में खरीदारी करने के लिए एक से एक बाजार हैं मध्य भारत का सबसे बड़ा मॉल डीबी मॉल भोपाल में स्थित है यह घूमने तथा खरीदारी करने के लिए एक बहुत ही सुंदर और आधुनिक चकाचौंध वाली जगह है। इस जगह में खरीदारी करने तथा मनोरंजन करने के पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
इस पोस्ट में हमने आपको भोपाल में घूमने की जगह में भोपाल के सभी प्रसिद्ध औरस्वच्छ शांत सुंदर दर्शनीय स्थलों के नाम बताए हैंआप भोपाल आए तो इनमें से प्रमुख जगह घूमने जरूर जाइएउम्मीद है कि आपकोहमारी पोस्ट पसंद आई होगी यदि आप और भी ऐसे दर्शनीय स्थलों के विषय में जानना चाहते हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जरूर जुड़े भोपाल से संबंधित और भी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है|
भोपाल का मौसम (Bhopal Weather) –
भोपाल शहर समशीतोष्ण जलवायु के लिए जाना जाता है भोपाल में प्रमुख रूप से चार मौसम होते हैं गर्मी मानसून पर झाड़ और सर्दी यहां पर गर्मियों में भोपाल का अधिक निम्नतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है और सर्दियों में इसका निम्नतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है बरसात में यहां कभी-कभी अच्छी बारिश होती है वैसे नॉर्मल बारिश ही होती है। भोपाल में घूमने के लिए यहां का मौसम हमेशा ही बहुत अच्छा रहता है।
भोपाल कैसे आए? –
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है इसलिए यहां पर सभी प्रकार के आवागमन की सुविधा है यदि आप बस से आना चाहे तो यहां पर आप आने के लिए आपको चारों तरफ से बस की सुविधा उपलब्ध है रेल सुविधा का नेटवर्क भी भोपाल में बहुत अच्छा है भोपाल में हवाई अड्डा भी है यदि आप हवाई यात्रा करना चाहे तो इसलिए भोपाल आने के लिए आपको सभी प्रकार के यातायात साधन की सुविधा उपलब्ध है।
भोपाल शहर से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट-
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और भारत का 14वां सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भोपाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स निम्नलिखित हैं:
- भोपाल का नाम ‘भोपाल’ राजा भोज के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 11वीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना की थी।
- भोपाल को ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है। यहां कई झीलें हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध हैं: हनुमानताल, बीनाताल, सुखताल और गोविंदताल।
- भोपाल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव आयोजित होते हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध हैं: होली, दिवाली, दीपावली, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी।
- भोपाल में कई शिक्षा संस्थान हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध हैं: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान , भोपाल विश्वविद्यालय।
- भोपाल एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां कई औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध हैं: भेरूघाट औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल औद्योगिक क्षेत्र और रायसेन औद्योगिक क्षेत्र।
Also Read –
भोपाल की यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण FAQ-
भोपाल में एक रात्रि रुकने का खर्च कितना होता है?
भोपाल में एक व्यक्ति का एक रात्रि में रुकने का काम से कम ₹1000 होटल चार्ज होता है।
भोपाल में सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?
भोपाल में घूमने की जगह बहुत खूबसूरत हैं जिनमें से प्रमुख भोज ताल, वन विहार सांची स्तूप है।
भोपाल किस लिए प्रसिद्ध है?
भोपाल अपने विशालकाय जलाशयों तथा नवाबों की नागरिक रूप में जाना जाता है इसके अलावा यह मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भी है तथा यहां का भोपाल गैस कांड पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर कौन-कौन से हैं?
भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर – लक्ष्मी नारायण मंदिर, भोजपुर मंदिर, कंकाली माता, मंदिर हरी सिद्ध मंदिर और कल्याण मंदिर प्रमुख है